फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्नगल बयान देने वाले साथी के निष्कासन की मांग

Mon, 02 Mar 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा कार्यालय समता भवन पर सोमवार को आयोजित मासिक बैठक में सपा कार्यकर्ता चंद्रिका यादव के खिलाफ पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। एक स्वर में कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि पार्टी के ही एक मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी करने वाले सपा कार्यकर्ता चंद्रिका यादव को पार्टी से अविलंब निष्कासित किया जाए।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले चंद्रिका यादव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक के दौरान विधानसभावार आयोजित की गई जन संपर्क सभाओं की सफलता की समीक्षा की गई तथा केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। 

बैठक के दौरान फ्रंटल संगठनों के गठन एवं उसकी विधानसभावार कमेटी गठित करने तथा जनसमस्याओं पर भी प्रमुखता से चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार आजाद भारत की पहली सरकार है, जिसमें समाज के बुनियादी सवालों पर जितना कार्य किया है, उतना कार्य अब तक की किसी सरकार ने नहीं किया है।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी बच्चा यादव ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तरफ से पीडीपी के साथ सरकार बनाने की चर्चा करते हुए कहा कि सत्ता की खातिर अपनी बातों और वादों से मुकरना भाजपा की फितरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने केंद्र सरकार के रेल और आम बजट को उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बताया। कहा कि मोदी सिर्फ सपना दिखाना जानते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें