फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पर दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा घायल हमलावर की मां की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख रामकृत यादव पर मुकदमा दर्ज करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने एसपी को पत्रक सौंप कर जांच कराकर फर्जी मुकदमा वापस करने की मांग की। साथ ही कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

देवकली ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि सच्चे लाल ने कहा कि मुहम्मदाबाद कोतवाली के परसा गांव के ग्राम प्रतिनिधि गोपाल पासी को बीते तीन अगस्त की शाम पांच बजे हमलावर सुंधाशु राय ने गोली मार दी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और धुनाई कर दी थी। बिना जांच के मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने घायल हमलावर की मां की तहरीर पर मुहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख रामकृत यादव पर मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने मांग किया कि परसा घटना की निष्पक्ष जांच कराकर फर्जी मुकदमे को वापस किया जाए। साथ ही कोतवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश, सत्येंद्र प्रताप सिंह, रामकृत सिंह यादव, वीरेंद्र यादव समेत अन्य ब्लॉकों के प्रमुख और प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें