फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नंदगंज को नगर पंचायत घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के सदर विधायक जयकिशन साहू ने प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर नंदगंज को नगर पंचायत घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

लंबे समय से स्थानीय बाजार के लोग नंदगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नंदगंज बाजार को नगर पंचायत बनाने से सड़क, पेयजल, नाली व प्रकाश की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। साथ ही क्षेत्र का सुव्यवस्थित तरीके से विकास होगा।
अब तक क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। क्षेत्र के लोग नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग कई बार आवाज उठाई लेकिन अब तक किसी जनप्रतिनिधि की ओर से पहल नहीं की गई। वहीं सदर विधायक की पहल से लोगों में उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें अच्छी सड़क, नाली और बेहतर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। इससे बाजार और क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा।
बुनियादी सुविधाएं मुहैया होने से व्यवसाय को एक नई रफ्तार मिलेगी। सदर विधायक जयकिशन साहू ने बताया कि नंदगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर उन्होंने पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें