फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: क्रिकेटर सूर्य कुमार के नाम से प्रवेश द्वार बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के चाचा राजकपूर यादव ने बुधवार को सैदपुर उप जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड से मुलाकात की। उन्हें पत्रक देकर अकादमी के लिए भूमि मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही उनसे पैतृक गांव में सूर्यकुमार यादव के नाम का प्रवेश द्वार और लाइट लगवाने की मांग की। सूर्यकुमार यादव के चाचा राजकपूर यादव ने बताया कि एसडीएम से मुलाकात कर उन्होंने लिखित पत्र सौंपकर ईशोपुर में रामकरन स्पोर्ट्स अकादमी में सूर्यकुमार यादव क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। साथ ही उनसे जल्द से जल्द इसका निर्माण कराए जाने की मांग की। जिससे क्षेत्र के युवा पीढ़ी को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
इसके अलावा पैतृक गांव में लाइट लगवाने और सूर्य के नाम से गांव का प्रवेश द्वार बनवाने की मांग की गई। इस पर एसडीएम रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने अकादमी के साथ ही बाकि सभी कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान गाजीपुर के गांधी नाम से मशहूर रामकरन यादव के पौत्र राहुल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें