फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर में घुसकर महिला को गाली देने पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी डीके सोनकर सलेमपुर गांव निवासी चंदा देवी (45) ने शिकायत दी कि आठ मार्च को सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग उनके घर में घुस आए और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। एसओ ने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस कार्यालय से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाने में हरिन्दर, शोभनाथ, हरेराम और जितन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें