फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेनों के ठहराव और अन्य यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग, मिला आश्वासन

विज्ञापन
युसुफपुर रेलवे स्टेशन का नीरिक्षण करते डीआरएम आशीष जैन। स्रोत- रेलवे
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार को गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर स्थित मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने उनसे ट्रेनों के ठहराव और अन्य यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की, जिस पर डीआरएम ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीआरएम आशीष जैन बलिया से विशेष ट्रेन से दोपहर 2 बजे यूसुफपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले प्लेटफॉर्म एक का निरीक्षण किया और उसकी साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शौचालय, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और प्लेटफॉर्म पर लगे कैमरों की स्थिति का भी जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन पर बने नए प्रतीक्षालय कक्ष को देखा और उसमें सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम और पीआरएस रूम का भी विस्तृत निरीक्षण किया। सर्कुलेटिंग एरिया के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन का नाम तीन भाषाओं में लिखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया की साफ-सफाई के लिए आउटसोर्सिंग से कर्मियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही एनाउंसमेंट सिस्टम को पैनल रूम से हटाकर अन्यत्र स्थापित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा दीपू के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीआरएम को एक पत्रक सौंपा। इसमें उन्होंने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यूसुफपुर स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस और सप्ताह में दो दिन चलने वाली बलिया-दिल्ली ट्रेन के ठहराव की मांग की। व्यापारियों ने प्लेटफॉर्म दो और तीन पर यात्री शेड के निर्माण, कोच इंडिकेशन सिस्टम लगाने और पूछताछ केंद्र स्थापित करने की भी मांग की। मंडल रेल प्रबंधक ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान और ट्रेनों के ठहराव के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ डीएन, परिचालन, सिग्नल, इंजीनियरिंग, वाणिज्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें