फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चालकों के लिए सुरक्षा कानून व आयोग बनाने की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार परिसर में जमीन पर बैठे उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। चालकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून बनाने से लेकर ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंघ के बैनर तले चालकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

देशव्यापी स्टेयरिंग छोड़ो अभियान के समर्थन में रायफल क्लब के बाहर जुटे चालकों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाईं। महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें देश के सभी ड्राइवरों की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए विशेष ड्राइवर सुरक्षा कानून बनाने, उनकी समस्याओं के समाधान और हितों के संरक्षण के लिए ड्राइवर आयोग गठित करने तथा सामाजिक-आर्थिक कल्याण और सुरक्षा के लिए ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग की।
उधर,जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि उनसे मिलने आए निजी ड्राइवरों ने ड्राइवर आयोग समेत तीन-चार प्रमुख मांगें रखी हैं। उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुनने के लिए उन्हें रोडवेज बस स्टेशन पर बुलाया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं, महासंघ का कहना है कि जिलाधिकारी ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन्हें शासन को भेजने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अशोक राजभर, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, जिला सचिव कैलाश यादव, जिला उपसचिव एजाज खान सहित अन्य चालक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें