फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर क्रासिंग पर पुल की मांग नहीं हुई पूरी

विज्ञापन
रिपोर्ट कार्ड: सैदपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा सैदपुर सुरक्षित सीट है। यहां 3.98 लाख के मतदाता हैं। विधानसभा का पूरा क्षेत्र गंगा और गोमती के दोआब में बसा है। धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। सैदपुर में रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग लंबे समय से होती रही है, जिसे पूरा नहीं हुआ किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सपा से विधायक के तौर पर सुभाष पासी कर रहे हैं जो इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की गठबंधन दल निषाद पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में हर वर्ग के कमजोर लोगों की मदद की है। उनका दावा है कि उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किए हैं। विपक्षी का कहना है कि सैदुपर रेलवे क्रासिंग पर पुल नहीं बना और जाम की समस्या जस की तस है। सैदपुर भीतरी मार्ग, नगर स्थित महिला चिकित्सालय जैसी तमाम सुविधाएं बदहाली की शिकार हैं। जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं, विपक्षियों की बात को नकारते हुए सुभाष पासी का कहना है कि कोरोना महामारी और बाढ़ की आपदा के समय जरूरत मंदो को अनाज, कपड़ा और आर्थिक मदद देकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है।
हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाई जन सुविधाएं
बोलें विधायक
क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उन्होंने पांच साल के दौरान हर व्यक्ति तक जन सुविधाओं को पहुंचाने का काम किया।
उनकी संस्था अक्षर फाउंडेशन के माध्यम से हर वर्ग को नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कोरोना काल में अपनी विधायक निधि से 65 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई। तीन करोड़ से अधिक की धनराशि शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानो को देकर उनका विकास कराया। कई गांवों में बिजली का कार्य कराया। साथ ही सैदपुर रामलीला मैदान का सुंदरीकरण कराकर गेट एवं चाहरदिवारी निर्माण का कार्य कराने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ।
विज्ञापन

गिनाईं ये उपलब्धियां
सैदपुर रामलीला मैदान एवं विधानसभा क्षेत्र के आंचलिक इलाकों के राम लीला मैदान के सुंदरीकरण, चाहरदीवारी, गेट का कार्य कराया
विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन शिक्षण संस्थानों के विकास के लिए दो करोड़ खर्च रुपये खर्च किया गया
सीएचसी सैदपुर में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य हुआ
सैदपुर विद्युत उपकेंद्र का विस्तार और संसाधन रखरखाव के कार्य हुए
प्रतिद्वंद्वी की बात
अपेक्षा के अनुरूप कार्य कराने में फेल रहे विधायक
विधायक अपने कार्य से भले संतुष्ट हो किंतु जनता की अपेक्षाओं पर वह खरे नहीं उतर सके हैं। यह कहना है बसपा के क्षेत्र प्रभारी डा. विनोद कुमार का। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल है। गांव में पेयजल योजनाएं दम तोड़ रही हैं। छुट्टा पशुओं से किसान अजीज आ गये हैं। उन्हें खाद, बीज समय से दिलाने और सहकारी समितियों को दुरुस्त करने की दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी। विधानसभा मुख्यालय की सैदपुर नगर पंचायत का भी अपेक्षित विकास नहीं हो सका। कोरोना काल में दम तोड़ चुके छोटे व्यापारियों की सुधि न लिया जाना उदासीनता का परिचायक है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
कुल मतदाता- 398243
पुरुष मतदाता- 210077
महिला मतदाता-188137
थर्ड जेंडर- 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें