फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड : प्रथम सेमेस्टर के अंतिम दिन 3184 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अंतिम दिन 3184 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 अक्तूबर से जिले के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी और 3 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के तहत बुधवार को हिंदी, संस्कृत-उर्दू और कंप्यूटर की परीक्षा आयोजित थी। इसमें 42 केंद्रों पर 19457 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 3184 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि शेष 16273 उपस्थित थे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सुचारू होते पाई। समता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर आखिरी दिन कुल 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश और बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में पहले दिन 30 अक्तूबर को शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार की परीक्षा और दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा की परीक्षा होगी। 31 को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। आखिरी दिन सोमवार 3 नवंबर को हिंदी, संस्कृत, उर्दू और कंप्यूटर की परीक्षा कराई जाएगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें