फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवाओं के लिए जर्मनी से जापान तक नौकरी का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार के रास्ते खुलने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले, प्लेसमेंट इवेंट और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं को जर्मनी, जापान, इस्रराइल और सऊदी अरब समेत कई देशों में नौकरी दिलाने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि निजी नियोजक कंपनियों के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में भी बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। इसमें 18 से 48 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को हेल्पर, वेल्डर, क्वालिटी चेक, मशीन ऑपरेटर और सुपरवाइजर जैसे पदों पर 18 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जर्मनी में 1000 पदों पर करीब 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह, जापान में केयर गिवर पद पर लगभग 1.16 लाख रुपये, इस्रराइल में 5000 पदों पर करीब 1.31 लाख रुपये और सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर पद पर करीब 99 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

गुजरात प्लांट में 500 पदों पर भर्ती
जिलाधिकारी ने बताया कि मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गुजरात प्लांट के लिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 4 जून को राजकीय आईटीआई गाजीपुर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। इसमें आईटीआई पास 18 से 26 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों का चयन फिक्स टर्म कॉन्ट्रैक्ट (एफटीसी) के तहत 36 महीने के अनुबंध पर किया जाएगा। चयनित युवाओं को करीब 25,300 रुपये प्रतिमाह सीटीसी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विदेशों में नौकरी के लिए मुफ्त भाषा प्रशिक्षण
डीएम ने बताया कि जर्मनी, जापान, इजराइल और सऊदी अरब में नर्सिंग, केयर गिवर, पेशेंट केयर और कंस्ट्रक्शन वर्कर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। विदेश में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को छह माह का विदेशी भाषा प्रशिक्षण भी निशुल्क दिया जाएगा।
ब्लिंकिट में भी 500 पदों पर भर्ती
डीएम ने बताया कि ब्लिंकिट फारूखनगर, गुरुग्राम में पिकिंग और पैकिंग के 500 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें