फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैनामा, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। फर्जी दस्तावेज से भूमि बिक्री के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि देवकली गांव के धर्मपाल मौर्य ने तहरीर दी है कि लोदीपुर गांव के शिवचरन यादव, धनौता के अमर कुमार राम और देवकली के सोनी लाल गुप्ता ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया। इन लोगों ने 19 फरवरी को प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये बयाना लिया। इसके बाद सेवराई गांव के अनिल दुबे और उनके भाई सुनील दुबे की पत्नी पूजा देवी से मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन

उक्त लोगों ने सेवराई मौजा में जमीन की रजिस्ट्री अनिल दुबे से करवाई। इस जमीन के लिए 10 लाख रुपये 9 मार्च को शिवचरन यादव के खाते में लिए गए। जबकि 10 लाख रुपये पूजा दुबे को नकद दिए गए। शिकायतकर्ता को बताया गया कि उसके हिस्से की रजिस्ट्री भी उसे करवा दी जाएगी। इसके बाद 11 मार्च को शिवचरन यादव ने बची हुई जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए राशि 10 लाख रुपये अपने खाते में मंगवाई। इस तरह पूरी जमीन के लिए कुल 31 लाख रुपये ली गई। जब शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री के लिए कहा, तो शिवचरन यादव और अन्य लोग टालमटोल करने लगे। नामांतरण के दौरान सहखातेदारों ने आपत्ति जताई। शिकायतकर्ता ने जब पैसे वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें