शहर के तुलसी सागर स्थित सेंट मेरीज स्कूल में शनिवार को विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने आर्कषक पोस्टर मॉडल प्रदर्शित कर अपनी मेधा का बेहतरीन
प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सदर सीता राम ओझा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के एलकेजी से कक्षा 6 तक के बच्चों ने कला और विज्ञान विषय पर सम सामयिक पोस्टर और मॉडल बनाकर उन्हें
प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया। स्कूल के बच्चों की तरफ विज्ञान, गणित आदि विषयों पर अपनी मेधा का परिचय दिया गया। प्रदर्शनी में ग्लोबल वार्मिंग और पारिस्थितिकी पर्यावरण पर बनाए गए पोस्टर और मॉडल लोगों के आकर्षक का केंद्र रहे।
इस अवसर पर फादर पॉल अमीन, प्रबंधक सिस्टर मारग्रेट, सैयद इब्रतुल्लाह, प्रधानाचार्य सिस्टर एनविता, लूदर्स कानवेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फांसा के अलावा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्रदर्शनी के मूल्यांकन के लिए
निर्याणक बुलाए गए थे। इससे पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षाधिकारी श्री ओझा ने आयोजन की सराहना की।