फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में वृद्ध की मौत, चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ 

Tue, 10 May 2022 11:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

दूल्हे के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में जान गंवाने वाला लक्ष्मण कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र मुरतपुरवां गांव में सोमवार की देर रात द्वारपूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूल्हे के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद कोतवाली के चकशाह मोहम्मद उर्फ मलिकपुरा गांव के धनंजय कुशवाहा की बरात मुरतपुरवां गांव निवासी सियाराम कुशवाहा के घर आई थी। आवभगत के बाद बराती नाचते हुए द्वार पूजा के लिए निकल पड़े। इसी दौरान किसी बराती द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, लेकिन गोली फंस गई।

गोली निकालते समय पास खड़े बरात में आए लक्ष्मण कुशवाहा (60) के पेट में गोली जा लगी। गंभीर अवस्था में घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इधर, घटना की जानकारी होते परिवार के लोग रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। दूल्हे के भाई मनोज कुशवाह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष तारावती ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें