फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता की मौत, पति और सास ससुर पर प्राथमिकी

विज्ञापन
बहलोलपुर गांव में हुई मौत की खबर में----प्रिया देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। ससुराली मायके पक्ष को जानकारी दिए बिना ही अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाने की तैयारी में जुटे थे। एक रिश्तेदार ने मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता ने पति सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता शादियाबाद थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी योगेंद्र राम ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया (25) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व बहलोलपुर निवासी अमरजीत राम से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी को उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाने के बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। बताया कि 22 जुलाई को भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर वह बेटी को मायके लाने उसके ससुराल पहुंचे थे, लेकिन ससुराल पक्ष ने दूसरे दिन ले जाने की बात कहकर वापस भेज दिया था। एक रिश्तेदार ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि ससुराल के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। बताया बेटी को एक बेटा और दो बेटी भी हैं। जंगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अमरजीत राम, सास चंदा देवी और ससुर नारद राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बहलोलपुर गांव में हुई मौत की खबर में----प्रिया देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें