फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत

Thu, 28 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैदपुर  थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार नौसेना के एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैदपुर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी महेन्द्र कनौजिया (65) नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। वह अपने मित्र कन्हईपुर गांव निवासी शिवशरण प्रजापति के साथ बाइक से गांव में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गांव के मोड़ पर वह जैसे ही पहुंचे गाजीपुर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। धक्का लगते ही बाइक सवार दोनों लोग गिर पड़ेे। इस घटना में पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवशरण घायल हो गया।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी महेशराम गौतम एवं थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। आधा घंटा चले जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। इससे जरूरी कार्य के सिलसिले में निकले लोग समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें