फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भतीजे के तिलक में शामिल होने जा रही वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के तिरछी गांव के पास मंगलवार की देर शाम वाहन के धक्के से बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने करूई गांव जा रही थीं। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

रेवरिया गांव निवासी सुभावती देवी (65) भतीजे के साथ बाइक पर बैठकर करूई गांव मायके में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। तिरछी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई और उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। पीछे आ रहे करूई गांव के प्रधान जनार्दन यादव और शैलेंद्र तिवारी उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जा रहे थे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता अशोक यादव ,ग्राम प्रधान जियालाल यादव, दिनेश सिंह बबलू आदि ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें