फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दंपती पति-पत्नी की मौत, गाजीपुुर शहर में हुआ हादसा 

Sat, 07 Nov 2020 08:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर शहर कोतवाली के बिलइचियां मोड़ के पास शनिवार की शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक सहित फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाकया उस समय हुआ जब दंपत्ति बाइक से जंगीपुर होते हुए जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


करंडा थाना क्षेत्र के जमुवा गांव निवासी संजय सिंह (45) अपनी पत्नी किरन सिंह (40) के साथ बाइक से जंगीपुर थाने के सआदतपुर ससुराल से जिला मुख्यालय की तरफ आ रहे थे। बिलइचियां मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। हादसे के बाद बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े।

इसी बीच, ट्रक दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। उधर, ग्रामीण शोर मचाते घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें