फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गंगा में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के सेमरा गांव में गंगा नदी में डूबे युवक के संबंध में पुलिस से पूछताछ करते ग्राम प्रध - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित गंगा नदी में शनिवार की देर शाम नाराज होकर एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना के दूसरे दिन रविवार को गोताखोरों ने उसका शव शेरपुर गांव के पास बरामद किया। उधर, मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

सुरतापुर गांव निवासी मिंटू यादव (28) गैर प्रांत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व वह घर आया हुआ था। किसी बात को लेकर नाराज होकर वह बिना कुछ बताए देर शाम घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। इस दौरान गंगा के किनारे खेतों की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि मोबाइल, गमछा एवं चप्पल घाट पर पड़ा हुआ है। रोते-बिलखते परिजन रात में ही सेमरा गंगा घाट पहुंचे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। काफी देर बाद दोपहर ढाई बजे उसका शव शेरपुर गांव के सामने बरामद हुआ। पानी से गोताखोरों द्वारा शव बाहर निकालते ही परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें