फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सूफी संत कौशिक बाबा की मनाई पुण्यतिथि

विज्ञापन
सूकहां स्थित कौशिक भवन पर मशहूर सूफी संत कौशिक बाबा की चादर पोशी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के सूकहा स्थित कौशिक भवन पर रविवार को सूफी संत कौशिक बाबा की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कव्वाल के मुशायरे सहित श्रद्धालुओं ने चादरपोशी की। सबसे पहले चादरपोशी की गई। चादरपोशी के दौरान कव्वाल का भी विशेष कार्यक्रम हुआ। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर मत्था टेक मन्नत मांगी। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पुण्यतिथि में शरीक हुए कौशिक बाबा के प्रिय शिष्य हृदय नारायण तिवारी ने बताया कि कौशिक बाबा का शुद्ध नाम कुंवर महेंद्र प्रताप चंद्र कौशिक था, जो अपने सामाजिक जीवन के दौरान 1970 में गोरखपुर जनपद के इलाहीबाद बेंनजीर शाह कादरी के शिष्य बने। उनके गुरु बेनजीर शाह कादरी ने उनके नाम को शुद्धीकरण करते हुए प्रेमनाथ कादरी उर्फ कौशिक बाबा रखा। उन्होंने अपना कौशिक भवन बनाया। बताया कि 1984 में उनके गुरु बेनजीर शाह कादरी ने कौशिक बाबा को अपना 43वां गद्दीनशीं बनाया था। इस मौके पर अरविंद सिंह, मधुसूदन दुबे, आरके तोमर, हैदर नारायण तिवारी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें