फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर साली पर किया था जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मरदह गांव में 25 दिन पूर्व एक व्यक्ति ने साली पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी जीजा को बृहस्पतिवार को ब्रह्म बाबा मंदिर के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी से इंकार करने पर उसने जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

एसएसआई नंदलाल मिश्रा ने बताया कि बीते चार जनवरी को मरदह गांव निवासी युवती अपने घर में अकेले थी। इस दौरान उसके घर जीजा का भाई आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना के उसुरकुड़वा गांव निवासी पवन सैनी पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और आरोपी पवन सैनी युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर फरार हो गया था। घटना की जानकारी होने के बाद गांव एवं परिजनों में हड़कंप मच गया था। इधर घायल युवती को उपचार के लिए मऊ ले जाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। वह उपचार के बाद घर आ चुकी है। घायल युवती की मां की तहरीर पर पवन सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें