फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से झुलसा लाइनमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के अमेंदा गांव में रविवार की शाम 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा लाईनकर्मी हाई वोल्टेज करंट लगने से झुलस गया। जिसे जख्मी हालत में सैदपुर स्थित सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को लाईनकर्मी धीरज राजभर खराब न्यूटल की शिकायत पर ट्रांसफार्मर ठीक करने अमेंदा गांव पहुंचा। अभी वह लाईन ठीक कर ही रहा था कि अचानक ही अनौनी विद्युत उपकेंद्र की एक मशीन का वैक्युम फटने से 11 हजार वोल्ट का करंट ट्रांसफार्मर में दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर धीरज जख्मी हालत में नीचे गिर पड़ा। उपकेंद्र के जेई नाथूराम यादव ने बताया कि धीरज अमेंदा गांव का ही रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें