फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सोमवार को एक युवक का शव उसके घर से 50 मीटर दूर आम पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। जानकारी होने पर घटना स्थल पर परिजनों के साथ गांव के लोग जुट गए। पुलिस के मुताबिक युवक कई दिनों से बीमारी के चलते तनाव में चल रहा था। इसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी कबींद्र (30) देर रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब पत्नी मंजू ने पति को कमरे में नहीं देखा तो वह उसकी तलाश करने लगी। जब परिवार के लोग घर से दक्षिण तरफ आम के पेड़ के पास गए तो देखा कि पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था। यह देख परिजन चीखने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को पेड़ से उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई और आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई। परिजनों ने बताया कि युवक काफी दिनों से बीमारी से ग्रसित होने के कारण तनाव में चल रहा था।
कबींद्र छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव में ही रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बीते आठ माह से बीमार चल रहा था। उसकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है। युवक की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें