फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक सप्ताह पूर्व घर से गायब किशोर का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव के बाहर किशोर का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सुखडेहरा निवासी अशोक गुप्ता (14) पुत्र रविंद्र प्रसाद गुप्ता को उसके बड़े भाई सतीश गुप्ता ने बीते 27 अप्रैल को डांट दिया था। सतीश चाट का दुकान करता था। दुकान पर अशोक के नहीं आने पर वह उससे नाराज था। इसी बात को लेकर उसने डांट दिया। इसके बाद नाराज होकर अशोक घर से गायब हो गया। अशोक के गायब होने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे। साथ ही परिजन काफी परेशान थे। इसी बीच शनिवार को सतीश के चाचा का पुत्र शिवम गुप्ता गांव के बाहर गया। गांव के बाहर अशोक का एक निर्माणाधीन मकान है, जिसमें अभी दरवाजा वगैरह नहीं लगा है। शिवम ने देखा कि वहां पर अशोक का शव लटका हुआ है। उसने यह जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अशोक का शरीर काला पड़ा हुआ था। अशोक की मां गीता देवी, बहन रेखा, अंजलि और नीलम रो-रोकर बेसुध हो जा रही थीं। मौके पर सीओ अतर सिंह और ग्रामीण एसपी बलवंत चौधरी भी पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें