फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे किशोर का शव मिला, मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के पोस्ताघाट पर सोमवार को गंगा नदी में स्नान करते वक्त एक किशोर डूब गया था। दूसरे दिन उसका शव घटना स्थल कुछ दूरी पर उतराया हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर शव मिलने के बाद मृतक के घर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लंगरपुर निवासी आंचल पासी (15) अपने गांव के किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट आया था। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ पोस्ता घाट देर शाम स्नान करने चला गया। इस बीच नदी की धारा में वह समा गया। काफी खोजबीन की गई, लेकिन रात में उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। दूसरे दिन सुबह परिजनों समेत पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। सायंकाल उसका शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर उतराया मिला। शव मिलते ही परिजन चीत्कार उठे। घाट पर काफी देर तक मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें