फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: खेत में मिला लापता सब्जी विक्रेता का हत्या कर फेंका शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 31 Mar 2022 09:48 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के  आजाद नगर निवासी राहुल कुशवाहा (22) का शव गुरुवार सुबह गजनफर नगर वार्ड नंबर एक स्थित गेहूं के खेत में मिला।  राहुल दो दिन से लापता था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गजनफर नगर वार्ड नंबर एक स्थित गेहूं के खेत में हत्याकर फेंका एक सब्जी विक्रेता का शव मिलने सनसनी फैल गई। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान आजाद नगर निवासी राहुल कुशवाहा (22) के तौर पर हुई। वह सब्जी बेचने का काम करता था। बीते 29 मार्च को किसी काम से कहीं गया था। देर रात घर नहीं लौटा तो परिजन सोचे कि कहीं रूक गया होगा। दूसरे दिन भी युवक के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए।

गुरुवार सुबह फोरलेन किनारे टहल रहे ग्रामीणों की नजर गेहूं के खेत में युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर अब तक नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें