कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव स्थित मगई नदी में शुक्रवार की देर शाम डूबे एक युवक का शव शनिवार को उतराया मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बौरी गांव निवासी किशोर बिंद (22) अपनी सुसराल गया था। वहां से साइकिल द्वारा घर पहुंचा और इसके बाद मगई नदी के किनारे चला गया। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया था। घटना के दूसरे दिन आज 500 मीटर दूर युवक का शव बरामद हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।