सिधागरघाट। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महड़ौर पोखरा के पास शनिवार को जंगली सुअर ने तीन लोगों के ऊपर हमला कर घायल दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जंगली सुअर को घेर कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
बीते कुछ महीनों से क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ गया है। मुहम्मदपुर कुसुम निवासी राम प्रकाश चौहान, अर्जुन चौहान और राजू राजभर महड़ौर चट्टी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चट्टी के उत्तर तरफ पोखरा के पास जंगली सुअर ने हमला कर दिया। रामप्रकाश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उपचार के लिए सीएचसी लाए। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने जंगली सुअर को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।