फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर में शुक्रवार की दोपहर विवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिली। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि विवाहिता का पति विनोद यादव राजस्थान कमाने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था और जाने के लिए रेलवे का टिकट भी करवा लिया था। उसकी पत्नी गुड़िया यादव (23) अपने बच्चे को लेकर उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता घर में फांसी पर लटकी मिली। अपने पीछे एक वर्ष का बच्चा छोड़ गई। ज्ञात हो कि सब्बलपुर गांव में युवती का माईका है। मायके के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। नवविवाहिता की मौत के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि परिवार में राजस्थान जाने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर संभवत: यह घटना हुई है। गुडियां शव को कब्जे में ले लिया गया है और पति विनोद यादव को हिरासत में लेकर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें