फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शव मिलने से हड़कंप: एक ही गांव के युवक और किशोरी की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटके मिले दोनों शव

Thu, 23 Jul 2026 01:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: जिले में एक ही गांव के युवक और किशोरी का शव पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लोग अलग-अलग चर्चाएं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक और किशोरी मृत अवस्था में पेड़ की टहनी में लगे फंदे से लटकते मिले। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। 

विज्ञापन


क्या है मामला
थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि फंदे से दोनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मृत युवक की मां ने आरोप लगाया कि लड़की के घरवालों ने बुलाकर उसकी हत्या की है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें