फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दूकानों में धधकी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 13 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार के तिराहे पर सोमवार की देर रात शार्टसर्किट से मोबाइल की दूकान में आग लग गई। आग ने अगल-बगल स्थित तीन अन्य दूकानों को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


 आग की वजह से वहां अफरातफरी मच गई। दमकल की 5 गाड़ियों ने लोगों के सहयोग से सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में जहां लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं काशी-गोमती बैंक की फर्श गर्म होकर क्षतिग्रस्त हो गई।

बाजार के तिराहे पर देवचंद प्रजापति की मोबाइल एवं इलेक्ट्रनिक्स की दूकान है। सोमवार की रात वह दूकान बंद कर चौहान मार्केट स्थित अपने घर चला गया। रात करीब 1 बजे शार्ट-सर्किट से उसकी दूकान में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने बगल में स्थित रंजीत साहू के कपड़े के गोदाम और नायकडीह निवासी सराफ की दूकान को भी अपनी आगोश में ले लिया।

गश्त कर रहे पुलिस कर्मी महेश ने सबसे पहले आग देखी। उसने तुरंत दमकल कर्मियों को सूचना देते हुए थाना को घटना से अवगत कराया। इसके बाद आग लगी दूकानों के अगल-बगल के मकानों के लोगों काे जगाया।

 आग की जानकारी होते ही वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। जिनकी दूकानों से आग की लपटें उठ रही थी, वह लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए ।
विज्ञापन


 करीब ढाई बजे दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन कुछ ही देर में पानी खत्म होने से उसे पानी भरने के लिए जाना पड़ा।

एक के बाद एक फायर की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और बाजारवासियों के सहयोग से सात घंटे बाद सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया। आग से काशी-गोमती ग्रामीण बैंक की छत क्षतिग्रस्त हो गई।

 पीड़ितों के अनुसार आग में देवानंद प्रजापति का 10 लाख, अजय साहू का 50 लाख, रंजीत साहू का 5 लाख और सराफ सोनू का करीब 10 हजार का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें