फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खजूर की बिक्री तीन गुनी बढ़ी

विज्ञापन
शहर के महुआबाग स्थित दुकान पर लगे खजूर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है। इसके कारण दुकानों पर खजूर बिकने लगा है। जनपद में सऊदी अरब, दुबई, ईरान व इराक से खजूर आए हुए हैं। विदेशी खजूर जनपद के बाजार में छाए हुए हैं। बाजार में खजूर 200 से लेकर 2400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वर्तमान में खजूर की बिक्री तिगुना बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर के टाउनहाल, महुआबाग समेत महाराजगंज, नंदगंज, सैदपुर, सादात, औड़िहार, भीमापार, खानपुर, जखनिया, मनिहारी, दुल्लहपुर, हंसराजपुर, जलालाबाद, रेवतीपुर, गहमर, बारा, दिलदारनगर, आलमपट्टी, जंगीपुर, मरदह, बिरनो, कठवामोड़, नोनहरा, कासिमाबाद, बहादुरगंज, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल आदि ग्रामीण इलाकों में भी खजूर बिक रहे हैं। सैदपुर के खजूर व्यवसायी सुनील गुप्ता व औड़िहार के दीपू ने बताया कि जनपद के बाजार में 17 से अधिक किस्म के खजूर उपलब्ध हैं। सामान्य दिनों में आठ से दस किलो खजूर बिकता था। वर्तमान में 25 से 30 किलो प्रतिदिन खजूर बिक जा रहा है। खजूर की अच्छी बिक्री हो रही है। क्वालिटी के हिसाब से खजूर का मूल्य तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें