फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के विकास के लिए हुए लामबंद

Mon, 20 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने अति पिछड़ी एवं दलित जातियों के विकास की मांग को लेकर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी प्रदेश की अति पिछड़ी एवं दलित जातियां विकास से कोसों दूर हैं। कहा कि सरकार ने इन जातियों के लिए कोई कानून नहीं बनाया जिससे इनका विकास हो सके।
विज्ञापन





उन्होंनेे चेतावनी दी कि अति पिछड़ी एवं दलित जातियों को हक एवं अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह चौहान ने कहा कि वोट पाने के लिए सपा-बसपा ने अति पिछड़ों को गुमराह करने का काम किया। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों सेे जनता आजिज है। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। लेकिन सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। कहा कि केन्द्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के जरिए किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने किसानों से बिल के विरोध में एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर श्यामबिहारी, बलवंत चौहान, सीताराम निषाद, सामू चौहान, श्यामनाथ, रामप्रीत, सुभाष खरवार, सुरेन्द्र चौहान, लल्लन, सुदामा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुग्रीव चौहान ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिवंश चौहान और संचालन महासचिव मुंशी चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें