फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर बैंक से कंप्यूटर, अभिलेख उठा ले गए चोर

Fri, 26 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की नवली शाखा की खिड़की काट कर गुरुवार की रात अंदर घुसे चोर एक कंप्यूटर समेत जरूरी अभिलेख उठा ले गए। चोरों ने बैंक लाकर भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते कैश सुरक्षित है। शाखा प्रबंधक जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली में स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में  गुरुवार की रात चोर लोहे की खिड़की को कटर से काटकर अंदर घुसे। चोरों ने लाकर खोलने का भी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर बैंक के अन्दर रखा कंप्यूटर और अभिलेख आदि उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही वहां क्षेत्रीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुबह बैंक के कर्मचारियों ने बैंक का ताला खोला तो अन्दर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने पुलिस और बैंक के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बैंक के उच्चाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने घंटो छानबीन और कर्मचारियों से पूछताछ की। मौके पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई।

गौरतलब है कि इस शाखा में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है और सायरन भी खराब है। यह इत्तफाक ही था कि चोरों के हाथ कैश नहीं लगा अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। बैंक आरएम रामानुज पाठक ने कहा कि घटना में किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही पाए जाने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें