सैदपुर कोतवाली के दुर्जनपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम दबंगों ने जमीन विवाद में मां और पुत्री को मारपीटकर घायल दिया। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पीड़िता माला देवी ने बताया कि किसी बात की कोई खुन्नस नहीं थी, लेकिन जमीन विवाद चल रहा था। इससे खुन्नस खाए संतोष सिंह ने मुझे और पुत्री रिंकी को मारपीटकर घायल दिया। इस संबंध सीओ बलराम ने बताया कि घायल महिला के पति जयप्रकाश गौड़ की तहरीर पर संतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद