फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी बाजार में रविवार की देर शाम साइकिल से सामान लेकर घर जा रहे युवक की तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कार को अनौनी बाजार से बरामद करने के साथ कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

विक्रमपुर गांव निवासी अजीज अहमद (23) साइकिल से उचौरी बाजार सामान खरीदने गया था। वह सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहा था। इधर भीमापार की ओर से अनौनी जा रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। आस- पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी लेकर गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। इधर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अनौनी बाजार से कार को बरामद करने के साथ कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के भाई अजीम अहमद ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि टक्कर मारने वाली कार को अनौनी बाजार से पकड़ लिया गया है। कार ड्राइवर जौनपुर शहर निवासी ईश्वरचंद यादव को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें