फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने बेहोश कर महिला के उड़ाए आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। करंडा थाना क्षेत्र के चांड़ीपुर मोड़ के पास मंगलवार को बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला को बेहोश किया और गहने लेकर चंपत हो गए। वारदात को अंजाम देकर उचक्कों फरार हो गए।
विज्ञापन

करंडा थाना के चांड़ीपुर गांव निवासी केशव यादव की पत्नी कैलाशी देवी घर से पैदल बाजार में प्याज के बीज खरीदने के लिए आ रही थी। नंदगंज के तरफ से एक बाइक सवार एक महिला के साथ पहुंचा और पूछा कि कहां जाना है। उसने बाजार जाने की बात कही तो बाइक सवार ने उसे बैठा लिया। बाइक पर पहले से बैठी महिला ने उसे कोई पदार्थ निकालकर सूंघाकर बेहोश कर दिया। चांड़ीपुर मोड़ के पास बेेहोशी के हालत में उसे छोड़कर कान के आभूषण लेकर फरार हो गए। बेहोश पड़ी महिला को देख लोगों की भीड़ लग गई। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी लोगों को दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें