फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से साईकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। बिथरिया मोड़ के पास मंगलवार की देर रात बाइक के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय गिरी (42) अपनी पुत्री नेहा की खराब साइकिल को बनवाने के लिए देर शाम बाजार गए थे। वह बाजार से सब्जी लेने के बाद साइकिल से घर आ रहे थे। बिथरिया मोड़ के पास गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार संजय को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। इधर घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन घायल को उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। परिवार के लोग शव लेकर थाने पर आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने कहा कि संजय गिरी मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद पत्नी कुसुम देवी, मां दुलारी देवी, पुत्र अंकित एवं पुत्री नेहा के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें