फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गुलेबाग मुहल्ला के सामने यूसुफपुर-कासिमाबाद मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पास रविवार की देर शाम साढ़े आठ बजे ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नवापुरा मुहल्ला निवासी जमशेद अंसारी (36) मजदूरी का काम निपटाकर साइकिल से घर जा रहे थे। गुलेबाग मुहल्ला के सामने दुर्गा मंदिर के पास ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में साइकिल सवार मजदूर नीचे गिर गया। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते। चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और सड़क पर गिरे मजदूर को कुचलता आगे बढ़ गया। ग्रामीणों को आता देख चालक कुछ दूरी पर ट्रक खड़ाकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें