फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकर संक्रांति पर किया दही-च़ूड़ा और खिचड़ी का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई/जमानिया। मंकर संक्रांति के अवसर पर भदौरा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा गरीबों और असहायों को दही-चूड़ा खिलाकर कंबल वितरण किया गया। उधर जमानिया नगर में स्थित जमदग्नि परशुराम घाट पर मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वाधान में सैकड़ों बच्चों में पतंग का वितरण करने के साथ ही खिचड़ी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भदौरा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मकर संक्रांति पर्व पर विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गरीबों को दही-चूड़ा खिलाने के साथ ही उनमें कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रवि रंजन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ शिविर लगाया गया था। इसमें लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श और दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय सतरामगंज पर तैनात शिक्षिका द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, रणजीत यादव, कलाम खां, राजेश यादव, रितेश सिंह, राहुल राज सिंह, उर्मिलेश पांडेय, नसन खां, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेवराई रामप्रताप सिंह, सतीश, उमेश वर्मा, अजीत गुप्ता, डा. कृष्ण मोहन पांडेय, सूर्य प्रकाश बिट्टू, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, अनिल यादव, रजनीकांत सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर जमानिया नगर में स्थित जमदग्नि परशुराम घाट पर मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वाधान में स्नान करने आए सैकड़ों बच्चों में पतंग का वितरण करने के साथ ही खिचड़ी का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष कमलचंद्र बाबाजी रामचंद्र राम बच्चा सेठ दिलीप वर्मा पप्पू चौधरी वेंकटेश्वर जायसवाल सुमिरन शर्मा विशाल चौधरी आदि ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी परोसने में जुटे रहे। वहीं सेंट्रल पब्लिक स्कूल की ओर से नि:शुल्क चाय का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें