फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल से निपटने का गुर बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्काउट प्रशिक्षुओं ने आग में तिल गुड़, रेवड़ी, गजक आदि डालकर लोहड़ी तथा मकर संक्रांति पर्व की बधांई दी। जीऊती आदर्श इंटर कालेज रानीपुर में चल रहे हिंदुस्तान स्काउट गाइड के तत्वाधान में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने लोहड़ी की आग जलाकर इसके आस पास नाचते-गाते तत्पश्चात आग में गुड़, तिल, रेवड़ी गजक आदि एक दूसरे को बधाई दी। इसके बाद प्राथमिक उपचार एवं घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना,आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के गुर,आपदा प्रबंधन के गुर,रस्सी गांठ बांधने के तरीके,राष्ट्र सेवा,रस्सी गांठ बांधना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में टेन्ट बनाकर रहने के तौर तरीके सिखाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा संजय यादव, जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव, नागेश्वर,गुलाब राम, हरिश्चंद्र, अरुण, दिनेश, यशवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें