गाजीपुर। शहर समेत जिले के विभिन्न घाटों, जलाशयों तथा देवालयों पर सूरज के ढलते ही एक साथ लाखों दीप जल उठे। गंगा किनारे के घाटों पर यह नजारा ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आसमान के सितारें एक साथ जमीं पर आ गए हो। जिलेभर के लोगों के कदम इस नजारे को ही देखने के लिए बढ़ते जा रहे थे। हर जगह सुंदर सजावट के साथ ही अल्पना, रंगोली के साथ ही विभिन्न प्रकार के चित्रों पर दीपों को रखा गया था। आयोजन समितियों की ओर से गंगा आरती, अभिनंदन, दीपदान आदि कार्यक्रम से लोगों का मनोरंजन किया गया। यहां आने वाले अदिकतर लोग भी एक दिया जला कर मां गंगा को समर्पित कर रहे थे। लोग इस पल को मोबाइल में कैद कर रहे थे तो कुछ इसके साथ सेल्फी बनाने में मशगूल दिखे।
यह माहौल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली पर बना रहा। इस मौके पर मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थलों को भी लोगों ने बिजली के झालरों, और दीपकों से रोशन किया। देव दीपावली अब जिले भर में काफी जोर-शोर से मनाया जा रहा है। शहर के कलक्टर घाट, गोलाघाट, चीतनाथ घाट, खिड़की घाट आदि पर लाखों की संख्या में दीप जलाए गए। शाम ढलते ही मां गंगा की आरती उतारने के बाद जब दीपों को जलाया गया। तो कुछ ही पलों में गंगा घाट दीपों की रोशनी से नहा उठे। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इन घाटों पर शाम होते ही पहुंच गए थे। दीपों की रोशनी की जगमग के बीच की गई आतिशबाजी का भी उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। घाटों पर मौजूद इस नजारे को देखने के लिए बच्चों ही नहीं बड़ों में भी गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। सैदपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बूढ़े महादेव घाट, पक्का घाट, रंगमहल घाट, कोल्हुआ घाटों ने देव दीपावली पर शाम के समय दीपों का नौलखा हार पहना। मां गंगा की भव्य आरती के बाद दुल्हन की तरह सजे गंगा घाटों पर दीपों की रोशनी की गई। यह अदभुत नजारा देखते ही बन रहा था। वाराह घाट औड़िहार में गुरु कृपा किरन उदय फाउंडेशन के संयोजन में गंगा के पवित्रता एवं स्वछता के प्रति जागरूक करने के लिए पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के गंगा जी का दुग्धाभिषेक एवं वैदिक रीति रिवाज से पूजन कर देश एवं जनकल्याण की कामना की। समिति के अध्यक्ष एवं पदयात्रा के संयोजक धंर्मेन्द्र सिंह, शानू ने कहा कि प्रकृति के प्रति सममान हमारे संस्कार को प्रकट करता है। पद यात्रा औड़िहार बाजार के रामलीला मैदान से से बराह घाट तक गई , औड़िहार स्थित आदित्य वराह तीर्थ के निकट प्राचीन शिवाला में श्री राम जी की आरती की गई। जिसमे संस्था के उपाध्यक्ष अश्वनी यादव , कोषाध्यक्ष मनीष सिंह , ब्लाक अध्यक्ष सुशील पाठक , जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंह , क्षेत्र प्रभारी राहुल सिंह , क्षेत्र निरीक्षक छोटू पाठक , बृजराज सिंह प्रदीप पाठक,उदय सरोज सिंह , अनूज सिंह , मनीष सिंह , मृत्युंजय सिंह , हरिलाल यादव,रोशन सिंह , प्रभात सिंह , डॉ.मनीष यादव,विजय शंकर डा. इन्द्रकेश सिंह एवं गांव के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर के सोमेशेवर महादेव मंदिर पर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में आकर्षक आकृति में दीपों को सजाया गया था। इसी प्रकार पोखरें तथा बाहर भी दीपों की कतारें लगाई गई थी। इसके साथ ही नगर के लोगों ने घरों की झालरों तथा दीपकों से सजावट किया। अन्य मंदिरों में भी दीपोत्सव का नजारा था। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के राम जानकी पोखरे पर देव दीपावली पर हजारों दीपक जलाए गए थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार स्थानी घरों के साथ ही देवालयों, गहमर बूढ़वा मंदिर परिसर आदि में दीपों से आकर्षक सजावट किया गया था। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के सुप्रसिद्ध अति प्राचीन बलुआ घाट में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान टिमटिमाते असंख्य दीपों का नजारा देखने लायक था। बच्चों ने आतिशबाजी की। इस नजारे का महिलाओं और पुरुषों ने घाटों के पास लगा जाम
गाजीपुर। देव दीपावली पर शाम के समय पूरा शहर गंगा घाटों की ओर उमड़ पड़ा। करीब हर घाटों पर मेला लगाया गया था। भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। इस दौरान कई घाटों को जाने वाले रास्तों पर बड़े वाहनों को रोक दिया जा रहा था। रास्तो, चौराहों तथा घाटों पर सुरक्षाकर्मियों को लगा दिया गया था। इसके चलते कलक्टरघाट चीतनाथ तथा ददरी घाट के पास जाम भी लग जा रहा था। जाम समाप्त कराने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।
000