फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं की पूजा कर उनकी आरती उतारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। सिद्धपीठ हथियाराम मठ में नौ दिनों से आयोजित शतचंडी महायज्ञ शक्ति पूजा के समापन में सोमवार को महामंडलेश्वर महंत भवानीनंदन यति महाराज ने अपने ब्रह्मलीन गुरु महामंडलेश्वर महंत बालकृष्ण यति महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारी। इसके बाद कन्या पूजन के अवसर पर कन्याओं की पूजा कर उनकी आरती उतारी। कन्या पूजन के लिए पांच सौ एक कुंवारी कन्याओं को अंगवस्त्रम, पुष्प, तिलक एवं महाप्रसाद देकर सामूहिक पूजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ की गिरी मिट्टी चंदन है। उसे माथे पर तिलक लगाना चाहिए। जिन महापुरुषों ने पीठ में बुढ़िया मां को स्थापित किया है, वह आज भी वंदनीय हैं। आज पूरे देश में कुंवारी कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। कहा कि प्रत्येक नारी के बीच आदर्श का भाव उत्पन्न होना चाहिए, जो पुरुष नारियों का पूजन श्रद्धा से करेंगे उसी तरह से उनके परिवार की व्यवस्था होती रहेगी। कन्या पूजन में यति महाराज ने मंच पर कुंवारी कन्याओं का पूजन किया। कहा कि कन्या पूजन ब्राह्मण पूजन करना ही सर्वोपरि है। इससे मानव की अनंत शक्ति का संचार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें