फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक ढंग से करें खेती, कम लागत में पाए अधिक उत्पादन

विज्ञापन
भदौरा ब्लाक परिसर में कृषि निवेश मेला एवं रबी गोष्ठी का आयोजन । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
देवकली। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय परिसर में कृषि निवेश मेला एवं रबी गोष्ठी शनिवार को आयोजित की गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि चंदौली के पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करना चाहिए, जिससे कम लागत में फसलों का उत्पादन अधिक मिले। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। इसके लिए उन्नतशील बीजों का प्रयोग तथा भूमि शोधन के साथ जैविक खादों का उपयोग करना चाहिए। राम अवध यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ किसानों अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डीके सिंह ने मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरक का प्रयोग, जैविक और कम्पोस्ट खाद तथा हरी खाद के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, कमलेश पांडेय, गुरुप्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, तेरसू यादव, गोपाल कुशवाहा, लालजी चौहान, सूर्यदेव राय, रामधीरज शास्त्री, चंद्रशेखर यादव, सूर्यनाथ यादव, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें