फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग, तपस्या एवं बलिदान के प्रतिमूर्ति थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

विज्ञापन
नगर के टैक्सीस्टैंड पर सुभाष चंद्र बसु स्मारक समिति के सदस्य सुभाष चंद्र की जयंती पर गोष्ठी में ब - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। राजनीतिक दलों एवं स्वयं सेवी संगठनों की तरफ से शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और गति देने वाले कर्मवीर योद्धा नेताजी भारतीय जनमानस में आज भी विद्यमान हैं। उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान का रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन को निर्णायक दिशा प्रदान करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश कभी भुला नहीं सकता।
विज्ञापन

शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय ने किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के लोगों ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। समिति के लोगों ने टैक्सी स्टैंड के पास स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किया। इस मौके पर किसान नेता बाबूलाल मानव, हरिहर प्रसाद सिंह, श्रीकांत पांडेय मौजूद आदि रहे। अध्यक्षता युधिष्ठिर तिवारी एवं संचालन कवि दिनेश चंद्र ने किया। नेताजी की जयंती पर सपा की ओर से पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर टैक्सी स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर गोष्ठी हुई। यहां आनंद श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, संजय सेवराई, अरुण सहाय आदि मौजूद रहे।
बहरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज एवं महाविद्यालय परिसर में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता संदीप सिंह सोनू ने कहा आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले नेताजी के संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती और नेताजी के चित्र एवं कालेज के संस्थापक रहे ब्रजनाथ सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने वर्ष 2020 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तथा विज्ञान प्रदर्शनी में जिला स्तर पर प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक अजय सहाय, श्याम नारायण, दानिशवरा और शिवबचन पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन नेसार अहमद फैज ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डा. चंद्रभान सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें