फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान की अचानक खराब हुई तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान अचानक बीमार, मौत
विज्ञापन

एक माह के लिए छुट्टी पर घर आया था जवान बृजेश
मौत से घर में मचा कोहराम, शोक में डूबे गांववासी
परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी एक सीआरपीएफ जवान की शनिवार की शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उपचार के लिए मऊ ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के नगवां गांव निवासी गौरीशंकर गुप्ता का सबसे बड़ा पुत्र बृजेश गुप्ता (32) 174 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल चौबासी झारखंड में तैनात थे। पिछले रविवार को एक माह के लिए बृजेश छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बृजेश को घबराहट होने लगी। उसने इसकी जानकारी पत्नी रीना सहित माता-पिता को दी। आनन-फानन में परिजन बजेश को लेकर मऊ अस्पताल के लिए घर से निकले। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। लोग शव लेकर जैस ही घर पहुंचे कोहराम मच गया। पत्नी रीना, पिता गौरीशंकर, माता विद्या देवी, बच्चे दिव्यांश एवं सान्वी के साथ भाई अभिषेक गुप्ता दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए। लोगों द्वारा ढांढस बंधाने के बाद भी पत्नी बच्चों के सीने से लगे बिलखती रही। पूरी रात सन्नाटे में परिजनों की सिसकियां सुनाई देती रही। रविवार की सुबह परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृजेश अपने घर का एकमात्र कमाऊ पुत्र था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें