फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर टूटी, गेहूं और चना की फसल हुई जलमग्न

Thu, 04 Mar 2021 12:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
गेहूं एवं चने की फसल में भरा पानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बाराचवर विकासखंड के बांकी खुर्द गांव स्थित माइनर पानी के दवाब के चलते टूट गई। जिससे 13 बीघा गेहूं एवं चने की फसल डूब गई। नाराज किसानों ने मुआवजे की मांग की है। देवकली पंप कैनाल से एक नहर बाराचवर विकासखंड के विभिन्न गांवों को सिंचित करती है।

विज्ञापन


ऐसे में नहर से निकली एक माइनर बाकी खुर्द गांव के किसानों के लिए सिंचाई का एकमात्र साधन है। पंप कैनाल से काफी मात्रा में पानी छोड़े जाने से माइनर टूट गई। सुबह जब किसान सिवान की तरफ गए तो फसल डूबा देख अवाक रह गए। जानकारी होते ही ग्रामीण जुट गए।

गांव के अवधनाथ सिंह का तीन बीघा, रामनाथ यादव दो बीघा, सर्वबचन सिंह पांच मंडा, रामायन गुप्ता एक बीघा, हरिशचंद्र सिंह चार बीघा, रमाकांत सिंह एक बीघा, प्रेमनारायण सिंह दो बीघा, जुगेश तीन मंडा चना, मुन्ना तीन मंडा चना, इंद्रजीत सिंह पांच मंडा चना, अवधेश सिंह सोलह मंडा, अशोक तिवारी की पांच मंडा सरसों की फसल डूब गई है। 
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि नहर में समय से तो पानी नहीं पहुंचता, लेकिन नहर विभाग प्रत्येक वर्ष गेहूं की फसल के दौरान बेतहाशा पानी छोड़कर फसलों को नुकसान पहुंचा देता है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें