फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के दर्जनों गांवों के किसानों को जल्द मिलेगी सिंचाई की सुविधा

Wed, 03 Mar 2021 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
विज्ञापन
सिंचाई के अभाव में पीली पड़ रही धान की नर्सरी
विज्ञापन

सुलह और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की चंगर क्षेत्र में पड़ने वाली ग्राम पंचायत अपर खैरा, लोअर खैरा, वाहे दा पट्ट व छैंछडीं के दर्जनों गांवों के किसानों को बंद पड़ी उठाऊ सिंचाई योजना से पानी मिलेगी। विभाग ने इस योजना को ठीक किया है और इसका दो बार ट्रायल भी किया जा चुका है। विभाग अब चार मार्च वीरवार को पाइपों में पानी छोड़ कर लीकेज चेक करेगा।

विज्ञापन


सब ठीक रहा तो अगले सप्ताह तक खैरा इलाके की इस उठाऊ सिंचाई योजना से किसानों की जमीन को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। योजना करीब ढाई दशक पहले बनी थी लेकिन किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था। अब योजना से पानी आने की उम्मीद से किसानों को आस जगी है कि उनकी गेहूं की सूखी पड़ रही फसल को नई संजीवनी मिलेगी।

योजना के ट्रायल पर और इसे आगे चालू करने पर गांव के किसान मिलाप चौधरी, रमेश मेहता, बलवंत, मनजीत, रमेश धीमान, महिंद्र, कुलवंत, अनिल, किशोरी लाल, ध्रुव, बलदेव, सरवन कुमार, कर्म चंद, चंचल पाल, जय सिंह, राजेंद्र कटोच आदि ने विभाग की सारी टीम का आभार प्रकट किया है। उधर, विभाग के जेई विपिन चौहान ने बताया कि उक्त योजना के पंप को ठीक कर दिया है और दो बार मशीन का ट्रायल भी सफल रहा है। वीरवार को पाइपों की लीकेज को चेक किया जाएगा। उसके बाद जल्द ही इस योजना को चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें