फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदासीन रवैए के लिए सरकार को कोसा

Thu, 02 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष समिति आस्तीन चढ़ाए हुए है। समिति के तत्वावधान में आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को जिले के चारों केन्द्रों पर परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केन्द्र पर आयोजित सभा में शिक्षक नेताओं ने कहा कि लंबित मांगों के संबंध में शिक्षक संगठनों की ओर से लगातार आंदोलन चलाया गया।

सरकार द्वारा उन्हें पूरा करने का आश्वासन देने के बावजूद अभी तक समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इसके बाद भी सरकार हठधर्मिता पूर्ण आचरण का परिचय दे रही है। कहा कि एक संगठन के मूल्यांकन बहिष्कार वापस लेने के बावजूद भी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। चेतावनी दी कि शिक्षकों की लंबित मांगें जब तक पूरी नहीं होती हैं तो तब तक शिक्षक चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर रामानुज सिंह, विनोद सिंह, अशोक कुमार राय, रामबदन यादव, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामानुज सिंह और संचालन राणाप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन


चलता रहेगा मूल्यांकन बहिष्कार
माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में राजकीय सिटी इंटर कालेज के परिसर में शिक्षकों की विभिन्न मांगों के संदर्भ में मूल्यांकन बहिष्कार किया गया है। चौथे दिन गुरुवार को शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन में शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि सपा सरकार से हम सभी को बहुत उम्मीद थी।

विधान परिषद में सदन के नेता ने वादा किया था कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिया जाएगा लेकिन यह भी कोरा आश्वासन ही रहा। जब तक प्रमुख मांगों के आगे सरकार झुक नहीं जाती तब तक यह मूल्यांकन बहिष्कार चलता रहेगा। इस अवसर पर वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री रामबदन यादव, उदयनारायण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री ज्वालाप्रसाद राय, सरोज श्रीवास्तव, सुबच्चन सिंह यादव, अशोक राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें