फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 29 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी-मलसा मार्ग पर ताड़ीघाट रजवाहा के पास शुक्रवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे शव को नहर के समीप फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ जमानिया अनिल कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक को पीठ में दो गोली मारी गई थी। इसके बाद उसे काफी दूर तक घसिटा गया था। उसका शरीर खून से लथपथ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार कि सुबह ढढ़नी मार्ग के ताड़ीघाट रजवाहा के पास सुबह खून से लथपथ युवक की लाश को देख भोर में शौच करने जा रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की उम्र लगभग 34 साल बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक इस इलाके का नहीं है। हत्यारे उसकी हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को ढढ़नी-मलसा मार्ग पर ताड़ीघाट रजवाहा के समीप फेंक कर फरार हो गए होंगे। उधर, हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे की नींद हराम हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जमानिया सीओ अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी राम सिंह, सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार  यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की। पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें