सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाशनगर स्थित शिवपुर कालोनी में बुधवार की देर रात 10ः30 बजे घर में घुस कर दो बदमाशों ने अखिलेश कुमार सिंह (36) को गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल अखिलेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि घायल अखिलेश मूल रूप से करंडा के नारी पचदेवरा गांव के निवासी है। जो मकान बनाकर शिवपुर कालोनी में रहता है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहंुच गई और लोगों से जानकारी हासिल कर जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी तक पुलिस को कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है।